Thursday, April 7, 2016

ये 10 चीजें रात में शरीर के लिए होती हैं जहर




स्वस्थ मन और तन ही स्वस्थ काया का निर्माण करता है। स्वस्थ शरीर आपकी मानसिकता भी बदलता है। स्वस्थ शरीर आपके काम में परफेक्शन लाता है। इसके लिए यह जरूरी हो जाता है कि सेहत हमेशा दुरस्त रहे, लेकिन बदलती लाइफ स्टाइल और स्ट्रक्चर के कारण लोगों की सेहत बिगड़ रही है। दौर अब यह आ चुका है कि बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्गों तक एक कैटेगरी की बीमारी में शामिल हो चुके हैं। इस वर्ल्ड हेल्थ डे पर आइए जानते हैं कि हर वर्ग में किस तरह की बीमारी से घिरे हैं लोग, साथ ही सेहत के लिए कुछ समय निकालकर आप कैसे हैल्दी रह सकते हैं।
http://www.patrika.com/thumb/phpThumb.php?src=http://img.patrika.com/upload/images/2016/04/07/2-1460013967.jpg&w=646&h=416&hash=1460018358
1. पास्ता एक झट से तैयार होने वाला व्यंजन है, इसीलिए कई बार लोग देर रात को पास्ता खाकर सो जाते हैं, जबकि पास्ता में बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट व अन्य कई ऐसे पदार्थ होते हैं जिन्हें शरीर जल्दी से नहीं पचा पाता है। देर रात इसके सेवन से कब्ज व हाइपर एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

2. ज्यादा मसालेदार खाना या मिर्च युक्त खाना भी रात के समय शरीर में पित्त बढ़ाने का काम करता है। जब मिर्ची को अन्य विशेष घटकों के साथ मिलाया जाता है तो यह बहुत स्वास्थ्यप्रद और लाभकारी होती है, लेकिन अधिक मिर्च व मसाले वाला खाना बहुत हानिकारक होता है।

3. देर रात को मिठाई खाना भी सेहत की लिए ठीक नहीं होता है। मिठाई खाने से दांत खराब हो सकते हैं। मोटापा बढ़ता है। साथ ही, शरीर पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

4. नूडल्स में बहुत हाई-कैलोरी होती है। इसलिए इनका सेवन सोने से पहले नहीं करना चाहिए। जब आपको भूख लगती है तो यह एकमात्र ऐसा पदार्थ है, जो 30 मिनिट से भी कम समय में तैयार हो जाता है, लेकिन यह ध्यान रखें कि नूडल्स में कार्बोहाइड्रेट बहुत अधिक मात्रा में होता है जो वसा में बदल जाता है। सोने से पहले नूडल्स खाने से पेट से जुड़ी अनेक समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सोने से पहले उच्च वसा युक्त पदार्थ से दूर रहना चाहिए।

5. नॉनवेज प्रोटीन और आयरन का बहुत अच्छा स्रोत है। यही कारण है कि रात के समय इसकी अधिक मात्रा लेने पर शांत और आरामदायक नींद नहीं आती है।

6. ज्यादा फाइबर वाली सब्जियां या खाद्य पदार्थ जैसे ब्रोकोली, प्याज, पत्तागोभी आदि का सेवन रात को सोने से पहले नहीं करना चाहिए। दरअसल, इनमें जल्दी न पचने वाले फाइबर (रेशे) की मात्रा बहुत अधिक होती है। इस वजह से आप बहुत अधिक समय तक पेट भरा हुआ महसूस करते हैं। रात में इन्हें खाने से पाचन तंत्र में फाइबर की गति बहुत कम होती है। इसके कारण पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है।

7. चीज बर्गर में अधिक मात्रा में वसा होती है। इस वजह से रात के समय इसे खाने से इसका ठीक से पाचन नहीं हो पाता है। इससे पेट से जुड़ी कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

8. स्नैक्स, चिप्स आदि का सेवन भी सोने से पहले करने से शरीर को नुकसान होता है, क्योंकि इनमें बहुत अधिक मात्रा में मोनोसोडियम ग्लूटामेट होता है। इसके कारण नींद से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं।

9. सोने से पहले कभी डार्क-चॉकलेट भी नहीं खाना चाहिए। डार्क चॉकलेट में कैफीन और अन्य कई ऐसे पदार्थ होते हैं। जो दिल की कार्य करने की क्षमता को बढ़ा देते हैं। जिसके कारण गहरी नींद नहीं आ पाती है और मस्तिष्क भी शांत नहीं रह पाता है।

10. रात को खाने पर शरीर के लिए पिज्जा को पचाना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि पाचन तंत्र को दिन के समय ही इसे पचाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है तो कल्पना कीजिए कि जब आप शाम के समय पिज्जा खाते हैं तो आपके पाचन तंत्र को कितनी मेहनत करनी पड़ती होगी।

No comments: